{"_id":"69b51b3421da6abcf4004e7e","slug":"panun-kashmir-expels-ex-chairman-chrungoo-amid-foreign-links-allegations-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: विदेशी लिंक के आरोपों के बाद पूर्व अध्यक्ष च्रुंगू को संगठन से किया गया बाहर, टिटो गंजू ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: विदेशी लिंक के आरोपों के बाद पूर्व अध्यक्ष च्रुंगू को संगठन से किया गया बाहर, टिटो गंजू ने संभाली कमान
Sat, 14 Mar 2026 01:54 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
पनुन कश्मीर ने विदेशी लिंक के आरोपों के बीच पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया और उनकी जगह टिटो गंजू को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू
- फोटो : Ajay Chrungoo Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन पनुन कश्मीर ने अपने पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। संगठन ने उनके कथित विदेशी संबंधों की जांच भी आदेशित की है, जिसमें अमेरिका स्थित पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट गुलाम नबी फैई के साथ कथित संपर्क शामिल है।
विज्ञापन
संगठन ने च्रुंगू की जगह टिटो गंजू को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने यह सर्कुलर वरिष्ठ नेताओं और अन्य अधिकारियों की सलाह के बाद जारी किया।
विज्ञापन
सर्कुलर में कहा गया है कि यह कदम संगठन के वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और ऐतिहासिक मिशन की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। च्रुंगू पर संगठन के सिद्धांतों से विचलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से चरित्रह्रास, संगठनात्मक विस्तार में बाधा और कुछ विदेशी संपर्कों को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
सर्कुलर के अनुसार च्रुंगू ने संगठन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस कारण संगठन ने उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया।
पनुन कश्मीर ने च्रुंगू के विदेशी संपर्को विदेश यात्राओं के प्रायोजन और कथित शत्रुतापूर्ण एजेंसियों से जुड़ाव की जांच के लिए एक आयोग भी बनाने का निर्णय लिया है। संगठन 24 मई को जम्मू में एक कार्यकर्ता कार्यशाला आयोजित करेगा, जिसमें प्रस्तावित संवैधानिक ढांचे और संगठनात्मक पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी और इसे औपचारिक रूप से अपनाया जाएगा।