{"_id":"6446246cfbdf4447fa0d9084","slug":"panchayati-raj-day-pm-modi-laid-foundation-stone-of-adarsh-panchayat-palli-year-ago-program-organize-today-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayati Raj Day: एक साल की हुई पंचायत पल्ली, PM ने रखी थी आदर्श पंचायत की आधारशिला, LG ने मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayati Raj Day: एक साल की हुई पंचायत पल्ली, PM ने रखी थी आदर्श पंचायत की आधारशिला, LG ने मनाया जन्मदिन
Mon, 24 Apr 2023 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:10 PM IST
सार
पंचायत पल्ली में कार्यक्रम का आयोजन कर जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। पंचायत घर पल्ली में स्मृति कक्ष बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री की फोटो गैलरी बनाई गई है। इसका उद्घाटन भी उपराज्यपाल की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सांबा के ब्लॉक बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत पल्ली में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिरकत की। 24 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत पल्ली से राष्ट्र को संबोधित किया था, और आदर्श पंचायत पल्ली की आधारशिला रखी थी। सोमवार को प्रधानमंत्री के दौरे को एक साल पूरा हुआ। उसी उपलक्ष्य में यहां भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सोमवार का कार्यक्रम पंचायत पल्ली के जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। पंचायत घर पल्ली में स्मृति कक्ष बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री की फोटो गैलरी बनाई गई है। इसका उद्घाटन भी उपराज्यपाल की मौजूदगी में किया गया। उसके बाद जम्मू कश्मीर की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ये पुरस्कार पंचायतों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दिए गए। उसके बाद मेरा सांबा स्वच्छता एप को भी लांच किया गया। कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक उसके जिला मैजिस्ट्रेट सांबा अनुराधा गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित किया। तब पंचायत के प्रतिनिधियों से उपराज्यपाल भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, कमिश्नर सेक्रेटरी मनदीप कौर, सांसद युगल किशोर शर्मा, डीडीसी चेयरमैन सांबा केशव दत्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पंचायत पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा ने कहा कि पल्ली और गांव के हर निवासी के लिए यह एक गर्व का पल है। प्रधानमंत्री को पंचायत पल्ली का दौरा किए एक साल पूरा हो गया है, और पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत के लोगों ने भी प्रधानमंत्री के सपनों की पंचायत को साकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से पंचायत को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है।