फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   panchayat raj amendment bill gets approval of governor in j&K

जम्मू कश्मीर में पंचायत राज संशोधन बिल और अध्यादेश को मिली मंजूरी

Tue, 20 Dec 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 20 Dec 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
panchayat raj amendment bill gets approval of governor in j&K
गवर्नर एनएन वोहरा ने दी मंजूरी - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू-कश्मीर पंचायती राज संशोधन बिल 2016 को मंजूरी दे दी है। इससे अब रियासत में केवल पंचों का ही चुनाव होगा। पंच ही सरपंच चुनेंगे। पहले सरपंचों को सीधे जनता चुनती थी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पंचायती राज संशोधन आर्डिनेंस 2016 को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पंचायत चुनाव कराने का अधिकार मिल गया है। माना जा रहा है कि अब मार्च में रियासत में पंचायत चुनाव हो जाएंगे। 
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार जल्द पंचायत चुनाव के लिए यह अनिवार्य था। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों का चुनाव जरूरी है। ताकि सभी विकास कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों की नजर रहे और विकास कार्यक्रमों को सही तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव न होने से नहीं मिले थे 3096 करोड़ रूपये

panchayat raj amendment bill gets approval of governor in j&K
राज्यपाल के साथ सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

पंचायत चुनाव न होने की वजह से रियासत को केंद्रीय मदद से वंचित होना पड़ा है। 14वें वित्त आयोग के लगभग 3096 करोड़ रुपये रियासत को आवंटित नहीं हो सके। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ हुई बैठक में जल्द स्थानीय तथा पंचायत चुनाव कराने को कहा था। 

सूत्रों ने बताया कि सरकार मार्च में पंचायत चुनाव कराने की इच्छुक है। वह चाहती है कि श्रीनगर तथा अनंतनाग लोकसभा चुनाव से पहले यह चुनाव संपन्न हो जाएं ताकि इस चुनाव में जनता के मिले समर्थन को उपचुनाव में भुनाया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने बताया कि चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed