जम्मू कश्मीर में पार्टियों के आधार पर हो सकते है पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पहली बार पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मंशा के बाद चुनाव कार्यालय इसकी संभावनाएं तलाश करने में जुटा हुआ है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो मई-जून में होने वाले पंचायत चुनाव भी निकाय चुनाव की ही तरह पार्टी आधार पर होंगे।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु के समक्ष यह मंशा जाहिर की थी। इसके बाद चुनाव कार्यालय इसकी संभावनाएं तलाश रहा है। सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाबत जो कानून है वह इस मामले में मौन है।
चुनाव पार्टी आधार पर कराना है या फिर सामान्य रूप में इसका कोई जिक्र नहीं है। मुख्यमंत्री की मंशा के बाद चुनाव कार्यालय ने विभिन्न राज्यों के पंचायत चुनावों के बारे में अध्ययन भी किया। यह पता चला कि कुछ राज्यों में दलगत आधार पर पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।
चुनाव कार्यालय इसकी संभावनाएं तलाश रहा
अब चुनाव कार्यालय इन राज्यों के चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत अध्ययन करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु ने बताया कि दलगत आधार पर चुनाव कराने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जल्द ही मुख्य सचिव के साथ बैठक कर इस संबंध में फैसला कर लिया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में पीडीपी की शानदार जीत के बाद पार्टी चाहती है कि पंचायत स्तर पर भी उसका दबदबा कायम हो। यह दलगत आधार पर चुनाव कराने से ही संभव हो पाएगा।
साथ ही पार्टी को अपने एक साल के कार्यकाल के आंकलन और विपक्षी दलों को जवाब देने का मौका मिलेगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री इस बाबत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भी संकेत दे चुके हैं।