{"_id":"5b843ec142c7924632549d3d","slug":"panchayat-election-more-than-twenty-thousands-of-jawans-will-be-deployed-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनावों में होगी 20 हजार से अधिक अर्द्धसैनिक जवानों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनावों में होगी 20 हजार से अधिक अर्द्धसैनिक जवानों की तैनाती
एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनावों से पहले चुनाव पूर्व तैयारियों के लिए कश्मीर घाटी में 20 हजार से अधिक सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे अर्द्धसैनिक जवानों की तैनाती होगी।
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कुल 202 कंपनियों को श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबाल, बारामूला, सोपोर, कुपवाड़ा, बांदीपुरा, शोपियां और अवंतीपोरा में चुनाव पूर्व तैयारियों के लिए तैनात किया जाएगा। इन्हीं कंपनियों ने हाल ही में समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा की जिम्मेदारी संभाली थी। दो महीने तक चलने वाली यात्रा रविवार को समाप्त हुई है।
इन बलों की एक कंपनी में लगभग 100 जवान रहते हैं। राज्य पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इसमें सीआरपीएफ की 132, बीएसएफ की 32, आईटीबीपी की 25 और एसएसबी की 13 कंपनियां शामिल रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन बलों और राज्य पुलिस की अन्य अतिरिक्त कंपनियों को भी चुनाव तारीख की घोषणा के बाद तैनात किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे।