{"_id":"5bfae381bdec22417e300273","slug":"panchayat-election-jammu-kashmir-3-sikh-candidates-take-nomination-back-after-threat-by-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: तीन सिख प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे, आतंकी धमकियों के बाद सोशल मीडिया पर की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: तीन सिख प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे, आतंकी धमकियों के बाद सोशल मीडिया पर की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों के खौफ से नाम वापस लेने वाले दो प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों में वोटरों के उत्साह से परेशान आतंकियों ने अब प्रत्याशियों को धमकाना शुरू कर दिया है। आतंकियों ने पुलवामा के परीबल से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के घर पर शुक्रवार को ग्रेनेड से हमला कर दिया।
इससे खौफजदा तीन सिख प्रत्याशियों ने रविवार को इन चुनावों से दूर रहने का एलान कर दिया। इस क्षेत्र में 29 नवंबर को मतदान होना है।
रविवार को अमोलक सिंह, शोभा सिंह व हकूमत सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर चुनाव न लड़ने का एलान किया है। एक पंच ने यह भी लिखा कि वह किसी राजनीति पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं।
आतंकी हमले की दहशत के चलते तीनों ने पंचायत चुनाव से दूरी बनाए रखने की घोषणा की है। गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले भी ऐसा हुआ था, जिसमें आतंकियों की धमकियों के कारण से कई चुने हुए सरपंचों और पंचों ने इस्तीफे दे दिए थे।