फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pampore attack: one soldier condition is critical

पांपोर हमला: 27 घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर

Sun, 26 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
pampore attack: one soldier condition is critical
सीआरपीएफ की इसी बस को आतंक‌ियों ने बनाया बनाया - फोटो : Amar Ujala
पांपोर में आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ के जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों का इलाज बादामी बाग स्थित सेना के बेस कैंप अस्पताल में चल रहा है। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने अस्पताल जाकर जवानों का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, श्रीनगर में सीआरपीएफ के सैन्य प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि हमले में कुल 27 जवान घायल हुए थे। इनमें से घायल एक जवान की हालात ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

 

रविवार को दोबारा उसका आपरेशन किया गया है। बादामी बाग बेस कैंप अस्पताल में 19 जवानों का इलाज चल रहा है। शेष को हल्की चोटें आई हैं जिनका इलाज यूनिट के अस्पताल में ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद के ख‌िलाफ सख्ती से पेश आएगी सरकार

pampore attack: one soldier condition is critical
न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala

डॉ. सिंह बादामी बाग कैंटोंमेंट स्थित बेस कैंप अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल जवानों का कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने जवानों से कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। राज्य सरकार विंध्वसक तत्वों से निबटने में सक्षम है। किसी भी हालत में आतंकवाद को बढ़ावा नहीं मिलेगा।

 

इसके लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बिठा रखा है। आतंकवाद के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। राज्य में अमन-शांति तथा तरक्की के रास्ते को रोकने की कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

बाद में उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ सैन्य अफसरों के साथ बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। खासकर आतंकवाद के मोर्चे और अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed