फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pals polio

प्रदेश में पहले दिन 1726674 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
pals polio
जम्मू। प्रदेश में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज हुआ। रविवार को बूथ स्तर पर 0 से पांच साल तक की आयु के 1726674 बच्चो पल्स पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाने का काम किया गया। अगले दो दिनो सोमवार और मंगलवार को शेष बच्चे बच्चो को घर घर जाकर ड्राप्स पिलाने का कार्य स्वास्थ्य अमला करेगा।
विज्ञापन

1962991 बच्चों को प्रदेश में प्लस पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 88 फीसदी लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है। जम्मू में मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने परिवार कल्याण एवं टीकाकरण महानिदेशक डॉ. सलीम उर रहमान व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गंग्याल स्थित राजीव गांधी अस्पताल में बच्चे को ड्राप्स पिलाकर अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पल्स पोलियो से मुक्ति कायम रहे, जिसके लिए अभियान की लगातार कामयाबी जरूरी हैं। स्वास्थ्य कर्मियो व अभियान से जुड़ी अन्य एजेंसियो की सराहना करते हुए कहा कि मानव भलाई के कार्य को पहले की तरह इस बार भी पूरी कर्मठता से किया जा रहा है। इसी तरह कश्मीर में मंडलायुक्त पांडुुरंग के पोले ने श्रीनगर के जेएलएनएम अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. मुश्ताक अहमद व अन्य अधिकारियो की मौजूदगी में अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed