फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan's guns were not locked even in lockdown

लॉकडाउन में भी लॉक नहीं हुई  पाकिस्तान की बंदूके

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's guns were not locked even in lockdown
जम्मू। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा पूरा विश्व परेशान है। हर एक देश इससे निपटने के लिए लगा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान इसके बावजूद एलओसी पर भारतीय सेना को परेशान कर रहा है। लॉकडाउन में भी पाकिस्तान की बंदूके लॉक नहीं हो रही। एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी, पुंछ, जम्मू की एलओसी पर पाकिस्तान ने लॉकडाउन के 22 दिनो के भीतर 110 बार सीजफायर तोड़ा है। इस दौरान तीन से चार लोगों की मौत भी हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और 50 से अधिक घरों को क्षति पहुंची है। भारतीय सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान एलओसी से घुसपैठ कराने के उद्देश्य से गोलाबारी कर रहा है। अब तो रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा है। खासकर राजोरी और पुंछ जिलों में वह लगातार गोलबाारी कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। घुसपैठ रोकने के लिए जवान पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। बता दें कि इस समय सेना अध्यक्ष भी कश्मीर में है। पाकिस्तान हमेशा ही किसी किसी बड़े सैन्य अधिकारी के दौरे पर एलओसी पर सीजफायर तोड़ता है। बार्डर पर भी अशांति की कोशिश पाकिस्तान कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी बीच बीच गोलाबारी कर रहा है। ताकि आतंकियों की घुसपैठ हो सके। हीरानगर सेक्टर पूर्व में घुसपैठ के लिए आतंकियों ने खूब इस्तेमाल किया है। अब घुसपैठ न होने की वजह से वह बौखलाए हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed