फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani terrorist was killed in Jammu Kashmir s Kalakot

जम्मू-कश्मीरः कालाकोट में मारा गया आतंकी था पाकिस्तानी, क्षेत्र में ही दफनाया गया

Sat, 06 Jun 2020 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistani terrorist was killed in Jammu Kashmir s Kalakot
कालाकोट मुठभेड़ में बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

कालाकोट के जंगलों में गुरुवार रात मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी निकला। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे कालाकोट में ही किसी स्थान पर दफना दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को सुबह भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि अन्य आतंकियों का सुराग लगाया जा सके। सूचना थी कि छह से सात आतंकियों ने घुसपैठ की है जो कालाकोट के रास्ते घाटी में दाखिल होने की फिराक में है। इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त ऑपरेशन में 63 आरआर, स्पेशल फोर्स और पुलिस के जवानों ने अन्य आतंकियों की दूसरे दिन भी खोज जारी रखी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मेहारी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस बीच एक घंटे चली मुठभेड़ में गुरुवार रात एक आतंकवादी को ढेर किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 6 से 7 आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति पहले मेहरी से कुछ किलोमीटर दूर सियालसुई क्षेत्र में देखी गई थी। नौशेरा एवं सुंदरबनी क्षेत्रों से ताजा घुसपैठ से इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि कोई भी पुराना समूह वर्षों से इस क्षेत्र में काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान, राष्ट्रीयता और संगठन का पता नहीं चला है। सेना ने मुठभेड़ वाले स्थान से 3 एके  मैगजीन, 58 राउंड के साथ 1 एके 47 राइफल, 4 चाइनीज हैंड ग्रेनेड (मौके पर नष्ट हो चुके), 4 एंटी पर्सनल माइंस, 4 डेटोनेटर, सिम के साथ 1-मोबाइल और खाने पीने की वस्तुएं  बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed