{"_id":"6931689751fe41611a0b0a54c61bffd8","slug":"pakistani-resident-entered-into-indian-territory-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद नजीर को सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को आरएस पुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पचासी वर्षीय बुजुर्ग को पाकिस्तानी रेंजरों ने लेने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान भेजने के प्रयास किए थे। इसके लिए बल के उच्च अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर के अधिकारियों से बातचीत भी की थी, लेकिन उन्होंने वापस लेने से इनकार करते हुए कहा कि वह उनके देश का नागरिक नहीं है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की सुनने की क्षमता काफी कम है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लाहौर शहर के इस्लापुर का रहने वाला है। वह गलती से इधर चला आया था। पाकिस्तान द्वारा उसे नहीं लिए जाने से बुजुर्ग ने दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन