फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani rangers open fire at BSF along international border in Arnia sector Jammu

Ceasefire Violation: अरनिया में आठ महीने बाद पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, BSF ने दिया जवाब

Tue, 06 Sep 2022 02:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क,अरनिया/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,अरनिया/जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में आईबी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय जवानों पर फायरिंग की। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका जवाब दिया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
pakistani rangers open fire at BSF along international border in Arnia sector Jammu
सीमा सुरक्षा बल (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में करीब आठ महीने बाद मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिनाज पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की। यह फायरिंग तब की गई जब भारतीय जवान बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका जवाब दिया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले जनवरी 2022 पाकिस्तान की ओर से अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। तब सीमा प्रहरियों ने पच्चास वर्षीय एक पाक घुसपैठिया को ढेर कर दिया था। घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


पांच सितंबर को पुंछ में पाकिस्तान को सौंपा था आतंकी का शव

वहीं, पांच सितंबर, सोमवार को पाकिस्तान को पुंछ में आतंकी का शव सौंपा गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के तीन दशक में पहली बार पाकिस्तान ने किसी प्रशिक्षित आतंकी को अपना नागरिक मानते हुए शव वापस ले लिया। इससे पूर्व पाकिस्तानी सेना और एजेंसियां दहशतगर्द के शव को वापस लेने से इन्कार करते रहे हैं। सोमवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े तबारक हुसैन (32) के शव को पुंछ जिले में चकां दा बाग स्थित राह-ए-मिलन पोस्ट से पाकिस्तानी सेना को सोमवार सुबह 11.10 बजे सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी तबारक हुसैन का शव पाकिस्तानी सेना को सौंपा गया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दो दशक से भी ज्यादा समय में पहली बार पाकिस्तान ने किसी आतंकी का शव वापस लिया है। तबारक पाकिस्तानी सेना का एजेंट और आतंकियों का बेहद प्रशिक्षित गाइड था। 21 अगस्त की रात को राजोरी में नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में तबारक फिदायीन दस्ते के साथ घुसपैठ करते पकड़ा गया था, जिसकी सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान तीन सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।


सर्जरी, खून देकर किया बचाने का प्रयास

तबारक को गोलियां लगी थीं, जिसे सर्जरी से बचाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों के अनुसार तबारक हुसैन का काफी खून बह गया था। उसे बचाने के लिए सैन्य जवानों ने अपना रक्त दान किया था। तीन सितंबर को राजोरी मिलिट्री अस्पताल में उपचाराधीन तबारक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार शव पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed