फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani minor detained while attempting to cross the LoC in Naushera.

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर हलचल! भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रही पाकिस्तानी नाबालिग पकड़ी गई

Sat, 03 Oct 2026 10:49 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 03 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

राजोरी के नौशेरा के लाम सेक्टर में सेना ने एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रही 17 वर्षीय पाकिस्तानी नाबालिग युवती को हिरासत में लिया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर सीमा पार करने के प्रयास के कारण और भारत आने के संभावित उद्देश्य की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Pakistani minor detained while attempting to cross the LoC in Naushera.
सुरक्षाबल - फोटो : ani

विस्तार

राजोरी जिले के नौशेरा के लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने रविवार शाम सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रही एक पाकिस्तानी नाबालिग युवती को हिरासत में लिया। सुरक्षा एजेंसियां युवती से पूछताछ कर उसके भारत में प्रवेश के प्रयास के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, युवती ने शाम करीब साढ़े छह बजे भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया। सीमा पर तैनात सतर्क जवानों ने उसके प्रयास को समय रहते नाकाम कर उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हिरासत में ली गई युवती की पहचान सामिया अजीम (17) पुत्री मोहम्मद अजीम निवासी खुईरेट्टा, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां युवती से पूछताछ कर रही हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसने एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास क्यों किया और इसके पीछे कोई विशेष कारण या उद्देश्य था या नहीं। एजेंसियां उसकी पहचान, सीमा पार करने के प्रयास और भारत आने के संभावित कारणों समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी आगे की कार्रवाई
युवती की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। ऐसे में उसके मामले में नाबालिगों से संबंधित लागू कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने फिलहाल घुसपैठ के प्रयास के पीछे किसी विशेष उद्देश्य की पुष्टि नहीं की है। जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed