फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani militants infiltration from hiranagar border, bsf and police on high alert in kathua samba

हीरानगर बार्डर पर गोलाबारी से सांबा-आरएसपुरा में बढ़ी सुरक्षा, घुसपैठ की फिराक में हैं पाक आतंकी

Sun, 22 Sep 2019 07:49 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Sep 2019 07:49 PM IST
सार

  • आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी रेंजर कर सकते हैं फायरिंग
  • एक साल के बाद गोलीबारी से फिर अशांत हुआ है इंटरनेशनल बॉर्डर
  • आरएस पुरा, अरनिया, सांबा, रामगढ़, कानाचक बार्डर पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
pakistani militants infiltration from hiranagar border, bsf and police on high alert in kathua samba
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

एक साल के बाद पाकिस्तान ने फिर सरहद पर अशांति फैलाई है। पिछले कुछ दिनों में कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई है। इसे देखते हुए सांबा और जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर भी बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों की घुसपैठ के इरादे से पाकिस्तानी रेंजर जानबूझ कर फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धान की फसल लगी हुई है। धान की लंबाई 3 फुट तक हो चुकी है। जबकि इसके पकने तक यह साढ़े चार फुट ऊंची हो जाएगी। धान की लंबाई के बीच दुश्मन पर नजर रखना चुनौती साबित होता है। इसी का लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 सितंबर के बाद से बार्डर पर फायरिंग नहीं हुई है। लेकिन अब दोबारा से फायरिंग होने से तनाव पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार आरएस पुरा, अरनिया, रामगढ़, कानाचक और परगवाल सेक्टर में बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। दिन के साथ रात की गश्त भी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी टनल स्क्वायड सक्रिय 
बीएसएफ का एंटी टनल स्कवायड भी पूरी तरह से सक्रिय है। धान लगने के वक्त सीमा पार से सुरंग खोदने की आशंका बढ़ जाती है। जमीन में नमी होने की वजह से जमीन खोदना आसान हो जाता है। अरनिया और सांबा में पहले भी सुरंग खोदकर घुसपैठ की कोशिश हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed