फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani intruder arrested in Tarkundi area of Rajouri

J&K: आरिब कई बार कर चुका है रेकी, घुसपैठ भी कराई; जैश के चार आतंकियों के साथ POK से भेजा गया था गाइड

Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
सार

रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीएसएफ और सेना ने हजूरा पोस्ट के नजदीक आतंकियों के गाइड दबोचा था। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली डेटोट का रहने वाला है।

विज्ञापन
Pakistani intruder arrested in Tarkundi area of Rajouri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राजोरी के तरकुंडी इलाके में एलओसी के पास रविवार को गिरफ्तार घुसपैठिया मोहम्मद आरिब आतंकियों का गाइड निकला। उसके साथ जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी भी थे। सतर्क जवानों के फायरिंग करने के बाद आतंकी उल्टे पांव भाग निकले। हालांकि सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की। बीएसएफ, सेना और खुफिया एजेंसियों की टीमों ने गाइड से करीब 30 घंटे पूछताछ करने के बाद उसे मांजाकोट पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीएसएफ और सेना ने हजूरा पोस्ट के नजदीक आतंकियों के गाइड दबोचा था। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली डेटोट का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार ड्रोन से ली गई तस्वीरों में कई जगह पर खून के गहरे धब्बे देखे गए। इससे माना जा रहा है कि भागे आतंकी घायल हुए थे। सूत्रों के अनुसार गाइड ने कबूला कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद था।
विज्ञापन


आरिब कई बार कर चुका है रेकी, घुसपैठ भी कराया
मोहम्मद आरिब ने पूछताछ में कबूला कि वह आतंकियों का गाइड है। वह पहले भी कई बार इस इलाके की रेकी कर चुका है। क्योंकि वह एलओसी के बिल्कुल नजदीक वाले गांव में रहता है। वह पाकिस्तानी सेना के लिए पहले भी कई बार रेकी कर चुका है। कुछ पहले भी आतंकियों की घुसपैठ करवा चुका है। वहीं, इस मामले में सवाल पर एसएसपी राजोरी गौरव सिकरवार का कहना है कि गाइड से पूछताछ करने के बाद ही वह किसी तरह की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और नकदी के साथ किया था गिरफ्तार
बता दें कि गिरफ्तार गाइड के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। 20 हजार रुपये की पाकिस्तानी करेंसी के नोट भी मिले। जांच एजेंसियां गाइड से मिले मोबाइल फोन समेत अन्य सामान की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: टोकन बंटना शुरू, तत्काल पंजीकरण आज से, कल तड़के रवाना होगा पहला जत्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed