फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani intruder arrested at Indo-Pak border

भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 Jan 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistani intruder arrested at Indo-Pak border
सीमा पर गिरफ्तार घुसपैठिया - फोटो : AMAR UJALA
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आक्ट्राय पोस्ट के पास बीएसएफ ने एक पाक घुसपैठिया धर दबोचा। पकड़ा गया मोहम्मद अहमद सियालकोट के कोट गांव का है। उसके पास से 70 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी, सिगरेट के पैकेट, एक माचिस, 150 ग्राम अफीम, 200 ग्राम भुक्की, एक साइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह घुसपैठ कराने की मंशा से गाइड बनकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पता करने तो नहीं आया था। भारतीय क्षेत्र में घुसने का उसका क्या मकसद था।
विज्ञापन


दिसंबर 2016 में एक पाकिस्तानी नागरिक इसी जगह भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ की कार्रवाई में वो मारा गया था। उसके पास से चीनी भाषा में लिखे नक्शे और अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद साइकिल से जीरो लाइन पर पहुंचा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन, ऐसा नहीं करने पर उसे पकड़ लिया। बीएसएफ जवानों की पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तानी क्षेत्र में मजदूरी करने आया था। खराब मौसम के चलते उसे काम नहीं मिला तो पाकिस्तानी रेंजरों ने वापस जाने के लिए कह दिया। वह गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed