{"_id":"5764e0d54f1c1b872011bb32","slug":"pakistani-flags-raised-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में तिरंगे का अपमान, पाक और आईएस के झंडे लहराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनगर में तिरंगे का अपमान, पाक और आईएस के झंडे लहराए
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
उग्र युवाओं ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएस के झंडे लहराए।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान उग्र युवाओं ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएस के झंडे लहराए। साथ ही तिरंगे का अपमान किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई भिड़ंत में करीब दर्जन भर घायल हुए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को स्किम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना नौहट्टा इलाके की है। जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होते ही नकाबपोश युवक मस्जिद के बाहर जमा हो गए। उन्होंने सैनिक कालोनी, कश्मीरी पंडित कालोनी, नई औद्योगिक नीति के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसका आह्वान हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने किया था, जिसका लगभग सभी अलगाववादी संगठनों ने समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों के मार्च को पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अनंतनाग में भी अलगाववादियों की काल पर प्रदर्शन हुए। यहां भी जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है।