फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani drone spotted in Samba district of jammu search operation underway

Drone in Samba: श्री अमरनाथ यात्रा के बीच सांबा में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने खंगाला सीमावर्ती क्षेत्र

Mon, 04 Jul 2022 01:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 01:42 PM IST
सार

सांबा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब ड्रोन देखा गया है। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Pakistani drone spotted in Samba district of jammu search operation underway
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पार से हलचल तेज कर दी है। रविवार रात को पाकिस्तानी ड्रोन सांबा सेक्टर में घुस आया। ड्रोन दिखाई देने के बाद सुबह होते ही सोमवार को पुलिस व सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, हालांकि ड्रोन गतिविधि से जुड़ी कोई वस्तु नहीं मिली है।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के खोड़ा पोस्ट के सामने से पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। ड्रोन राजपुरा, सनूरा से होते हुए घगवाल के बंई नाले के रास्ते चक दुल्मा क्षेत्र से लौट गया। ड्रोन पांच से छह सौ मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
विज्ञापन


ड्रोन करीब 15 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में रहा। रात के अंधेरे में सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को देखे जाने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे से दोपहर दस बजे तक सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाके को खंगालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ के जवानों ने चलेआरी, चचवाल व मंगूचक क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों व नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला। आशंका थी कि ड्रोन से हथियार गिराए गए हैं। सांबा जिले में एक माह में यह दूसरी बार ड्रोन देखा गया है।

 

रविवार की रात ड्रोन की घुसपैठ की सूचना पर सोमवार सुबह तड़के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। तारबंदी के निकट भारतीय ड्रोन की भी सहायता ली गई। अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान की ओर से इनपुट मिले हैं, जिस पर पुलिस व सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।  -गारू राम, डिप्टी एसपी ऑपरेशन, सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed