फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani currency found in raid of NIA from business man

NIA की छापेमारी में बिजनेसमैन के घर से मिली पाकिस्तानी करेंसी

Tue, 06 Jun 2017 12:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
pakistani currency found in raid of NIA from business man
एनआईए की लगातार हुई छापेमारी - फोटो : File Photo

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा विदेशी करेंसी हाथ लगी है। दूसरे दिन घाटी में छह और जम्मू में एक ठिकाने पर छापे डाले गए। एनआईए की टीम दो दिनों से रियासत में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को अलगाववादियों के 29 ठिकानों पर एक साथ छापे डाले गए थे।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता का कहना है कि छापेमारी आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए की गई है। इसमें पत्थरबाज, स्कूलों को जलाने तथा सरकारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने वाले भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


घाटी में अलगाववादी नेता तथा तहरीक-ए-हुर्रियत (गिलानी के नेतृत्व वाली) के प्रवक्ता अय्याज अकबर तथा गिलानी के करीबी पीर सैफुल्लाह के आवास पर छापे मारे गए। जम्मू में क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े कारोबारी के आवास तथा वेयर हाउस स्थित प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। यहां से यूएई तथा सऊदी अरब की करेंसी और कुछ हजार पाकिस्तान करेंसी के नोट बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बरामद हुए थे आतंकी संगठनों के लेटरहेड

pakistani currency found in raid of NIA from business man
एनआईए कर रही है जांच - फोटो : demo pics

एनआईए को शक है कि उड़ी के सलामाबाद तथा पुंछ के चक्का दा बाग से क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े कुछ कारोबारी बिल में गड़बड़ी करते हैं। या तो कम का बिल बनाया जाता है या ज्यादा का और इस अंतर की राशि को घाटी में आतंकी गतिविधियों तथा पत्थरबाजी को बढ़ावा देने में इस्तेमाल किया जाता है।

छापे के दौरान फोन डायरी, मोबाइल फोन तथा कच्चा वाउचर भी जब्त किए गए हैं। कुछ बैंक एकाउंट तथा लॉकर भी सीज किए गए हैं। अलगाववादियों के 29 ठिकानों पर शनिवार को एक साथ डाले गए छापों में एनआईए के हाथ लश्कर और हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के लैटर हेड समेत कई अहम सुराग लगे थे। तीस साल में यानी 90 के दशक में आतंकवाद पनपने के बाद से पहली बार किसी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई है।

इस मामले में लश्कर सरगना हाफिज सईद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक के अलग-अलग धड़ों वाली हुर्रियत कांफ्रेंस, हिजबुल मुजाहिदीन, दुख्तरान-ए-मिल्लत और लश्कर-ए-तैइबा तथा पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  

इनके घर हो चुकी है छापेमारी

pakistani currency found in raid of NIA from business man
सैयद अली शाह गिलानी - फोटो : फाइल फोटो

शनिवार को हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश, जावेद गाजी बाबा, बिट्टा कराटे, नईम खान, शाहिदुल इस्लाम, मेहराज कल्वाल, जफर अकबर भट, राजा जहूर आदि अलगाववादियों समेत जहूर वटाली (रीयल एस्टेट कारोबारी), जहूर सुल्तान चादनू (ड्राई फ्रूट कारोबारी), बशीर नेंगरू और मुश्ताक अहमद चाया (मुमताज ग्रुप के मालिक) और मंजूर वांगनू के घर छापेमारी की गई थी।

हालांकि, मुश्ताक अहमद चाया और मंजूर वांगनू ने छापे से इनकार किया है। कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा में कुल 29 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान एनआईए द्वारा दो करोड़ नकदी, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के लेटर हेड, कई लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed