फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani conspiracy: Drone dropped Chinese-made weapons in Samba within 10 km from IB

पाकिस्तानी साजिश: सांबा में ड्रोन ने आईबी से 10 किमी अंदर गिराए चीन में बने हथियार, सीमा समेत बार्डर पर अलर्ट

Tue, 04 Apr 2023 02:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:12 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार रख बरोटियां में रेल लाइन के पास झाड़ियों में पैकेट मिला। इसमें एक पतला धागा व लकड़ी बंधी हुई है। इसे पाकिस्तान ने ड्रोन से झाड़ियों के बीच गिराया है। 

विज्ञापन
Pakistani conspiracy: Drone dropped Chinese-made weapons in Samba within 10 km from IB
विजयपुर में मिले हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करते हुए अतंरराष्ट्रीय सीमा से दस किलोमीटर अंदर ड्रोन से गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इन  हथियानों एक पैकेट में रखा गया था। पैकेट में तीन पिस्तौल, चार चीन में बने ग्रेनेड व 48 कारतूस शामिल हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद जम्मू-पठानकोट समेत आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह उसे जानकारी मिली कि रख बरोटियां में रेल लाइन के पास झाड़ियों में एक पैकेट पड़ा हुआ है। इसमें एक पतला धागा व लकड़ी बंधी हुई है। इसे पाकिस्तान ने ड्रोन से झाड़ियों के बीच गिराया है। इसके बाद एसडीपीओ प्रियंका कुमारी और एसएचओ त्रिभुवन की देख रेख में एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां पीले रंग का एक पैकेट झाड़ियों में पड़ा था।
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाका होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद एक बम निरोधक दस्ते के साथ एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पैकेट में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने मुआयना करने के बाद पार्सल को एक रस्सी बांध कर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बन निरोधक दस्ते ने पैकेट खोला तो उसके अंदर से तीन पिस्टल, छह मैगजीन, चार चीन में बने ग्रेनेड और 48 कारतूस बरामद हुए।  विजयपुर में दूसरी बार गिराए पाकिस्तान ने हथियार: यह पहला मौका नहीं जब विजयपुर में पाकिस्तानी ड्रोन ने हथियार गिराए हैं।

इससे पहले  24 नवंबर 2022 को पाकिस्तानी ड्रोन ने छन्नी मन्हासन इलाके में इसी तरह एक पार्सल गिराया था, जिसमें दो पिस्तौल, पांच लाख की नकदी (भारतीय मुद्रा) और आईईडी बरामद हुई थी। हाईवे को पार कर रेलवे लाइन तक पहुंचा ड्रोन: जम्मू-पठानकोट हाईवे की दूरी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 से 15 किमी है।

रेलवे लाइन हाईवे से सात सौ से आठ सौ मीटर है। जिस जगह ड्रोन ने हथियार गिराए हैं, वह हाईवे और रेलवे लाइन के पार जंगल के नजदीक रख बरोटियां का इलाका है। ड्रोन ने पहली बार रेलवे लाइन को पार कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हाल ही में बीएसएफ ने खदेड़ा था एक ड्रोन : कुछ दिन पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के रामगढ़ सब सेक्टर में बीएसएफ की पोस्ट बाबा चमलियाल में बीएसएफ के जवानों ने रात के समय ड्रोन की हरकत देखते हुए गोलीबारी की थी, और ड्रोन पाकिस्तान की तरफ भाग निकला था। 

पुलिस ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। यह एक बड़ी कामयाबी है। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर करवाई शुरू करते हुए पैकेट कब्जे में ले लिया। पैकेट में हथियार मिले हैं। पुलिस ने हाईवे के साथ सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। -बेनाम तोश, एसएसपी, सांबा 



हीरानगर में चौकी के पास हुआ था धमाका : पिछले सप्ताह पड़ोसी जिले कठुआ के हीरानगर में आईबी पर सान्यालय पुलिस चौकी में भी धमाका हुआ था। जहां अगले दिन पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक ग्रेनेड भी बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed