फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army fired from Balakot to Krishna valley

पाकिस्तान ने बालाकोट से कृष्णा घाटी तक की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Fri, 11 Sep 2020 09:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistani army fired from Balakot to Krishna valley
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को चौथे दिन भी मेंढर सब डिवीजन में बालाकोट से कृष्णा घाटी तक नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। इससे नियंत्रण रेखा से सटे दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। गोलाबारी से बालाकोट में दो घरों और दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। दोपहर तक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट में गोलाबारी शुरू की, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। इस बीच सुबह 8.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। अभी कृष्णा घाटी में गोलाबारी जारी ही थी कि करीब 10 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना की हर नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया गया। जवाबी कार्रवाई के चलते दोपहर एक बजे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही। उसके बाद गोलाबारी थम गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट, मेंढर, दिगवार, कस्बा, कीरनी, शाहपुर, मनकोट और माल्टी में दिन भर गोलाबारी की गई थी। इसका सेना ने भी जवाब दिया था।
विज्ञापन


घुसपैठ कराने की मंशा से गोलाबारी
सूत्रों मे अनुसार पाकिस्तानी सेना की इस तरह जिले में करीब-करीब हर सेक्टर में गोलाबारी करने के पीछे उसकी मंशा नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों को बड़ी संख्या में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की है। परंतु नियंत्रण रेखा पर चौकस जवानों की तरफ से पाकिस्तानी सेना की हर मंशा को नाकाम बनाया जाने से पाकिस्तानी सेना बौखलाहट में अधिक से अधिक क्षेत्रों में गोलाबारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशेरा में बारूदी सुरंग फटने से मेजर समेत दो घायल
एलओसी नौशेरा में बारूदी सुरंग फटने से उसकी चपेट में आकर मेजर सहित दो घायल हो गए। वीरवार को सेना की रुबलीधारा बटालियन के मेजर मेजर वरुण खजूरिया निवासी जम्मू तथा सूबेदार ईश्वर सिंह निवासी हरियाणा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ जाने से विस्फोट हो गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हवाई मार्ग से दोनों को सेना के कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी एलओसी क्षेत्र में बारूदी सुरंग फटने से सेना के जवान व अधिकारी घायल हो चुके हैं। कुछ शहीद भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed