{"_id":"5d6f4de28ebc3e93c633700b","slug":"pakistan-wants-to-infiltrate-terrorists-from-loc-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधियां रुकीं तो एलओसी पर बढ़ी फायरिंग, इस फिराक में बौखलाया पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गतिविधियां रुकीं तो एलओसी पर बढ़ी फायरिंग, इस फिराक में बौखलाया पाकिस्तान
Wed, 04 Sep 2019 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 370 पर उसे हर तरफ मुंह की ही खानी पड़ी है। इसलिए बौखलाहट में पाकिस्तान हर रोज एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान के पाले हुए आतंकी कश्मीर में खूनखराबा नहीं कर पा रहे। इसलिए फायरिंग बढ़ाकर लगातार जम्मू संभाग की एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है। बीते एक महीने में पाकिस्तानी फौज ने एलओसी पर 30 से अधिक बार सीजफायर तोड़ा है।
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी वारदातों के थम जाने से पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। पुंछ और कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान ने बीते एक महीने में दो बार बैट हमले की नाकाम कोशिश की है। इसमें पाकिस्तान की बैट टीम के सात कमांडो मारे गए। पाकिस्तान ने राजोरी के नौशेरा और पुंछ में एक महीने के दौरान 30 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। गोलाबारी में कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पुंछ और राजोरी जिले की एलओसी और कठुआ जिले के इंटरनेशनल बॉर्डर से बड़े पैमाने पर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश है। इसलिए सीजफायर तोड़ा जा रहा है, ताकि इसकी आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके।
विज्ञापन
भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि पाकिस्तान बौखलाहट में एलओसी पर सीजफायर तोड़ रहा है। वह घुसपैठ कराने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन सेना के मुंहतोड़ जवाब से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। सेना पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए डटी हुई है।