{"_id":"592a852f4f1c1bf114bda87e","slug":"pakistan-voilates-ceasefire-on-loc-two-porters-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के 2 पोर्टरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के 2 पोर्टरों की मौत
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 28 May 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पाकिस्तान ने रविवार सुबह एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे इलाके में काम कर रहे सेना के कुछ पोर्टरों पर फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में 2 पोर्टरों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलओसी की नागबाल पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग के दौरान सेना के 2 पोर्टरों की मौत हुई है जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एलओसी की इस पोस्ट को ठंड के दिनों में खाली रखा जाता है। रविवार को कुछ पोर्टर इस पोस्ट पर मरम्मत का काम कर रहे थे इसी दौरान पाक की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें 2 पोर्टरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक इस खबर की कोई पुष्टि सेना के हवाले से नहीं की गई है।
विज्ञापन