नवाज शरीफ के भाषण के दौरान ही पाक ने भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार, फायरिंग जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारी गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है । पाकिस्तान से हो रही ये फायरिंग अब तक जारी है ।
पाकिस्तान की ओर से इस गोलाबारी के दौरान मोर्टार भी दागे गए हैं । ये गोलाबारी उस दौरान हुई है जिस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाक संसद में सीमा पर तनाव का दोष भारतीय सेना को दे रहे थे ।
राजौरी में पाक के मोर्टार से घरों को नुकसान
वहीं दूसरी ओर राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे गए हैं । पाकिस्तान की ओर से दागे गए इन मोर्टार ने रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है । पाकिस्तान की ओर से आज दोपहर हुई इस फायरिंग में सीमांत क्षेत्रों के कई घरों को भी नुकसान हुआ है ।
पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग कलसियां सेक्टर में हुई है । पाकिस्तान की ओर से हो रही इस फायरिंग में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है । पाकिस्तान ने भारत की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लगातार 16वीं बार भारतीय सीमा पर सेना की चौकियों पर गोलीबारी की है ।
नौशेरा में पाकिस्तान की गोलाबारी में पत्रकार घायल
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी की गई है । पाकिस्तान की ओर से दोपहर 1 से 2 बजे तक सीमा से सटे नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है ।
Jammu and Kashmir: Local journalist injured in heavy shelling from Pakistan side in Rajouri's Nowshehra area.
— ANI (@ANI_news) October 5, 2016
इस फायरिंग में एक स्थानीय पत्रकार के घायल होने की खबर है । घायल पत्रकार को अस्पताल में दाखिल कराकर इलाज कराया जा रहा है । भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया गया है ।