{"_id":"57edf8254f1c1b9074575733","slug":"pakistan-voilates-ceasefire-in-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर सेक्टर में भारी गोलीबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर सेक्टर में भारी गोलीबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Army
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया हुआ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है । बीती रात अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार कई घंटों तक फायरिंग की गई है ।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए करीब 4 घंटे तक फायरिंग की गई है । ये फायरिंग रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक हुई है।
सेना ने सीमा पर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है जिसके पास से मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की फोटो और कुछ कागज मिले हैं । हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है । सेना इसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है ।

गुरूवार को नौशेरा में भी हुई थी फायरिंग
border
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि वीरवार को भी पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर फायरिंग की थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी ।
इस दौरान पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सीमा पर मोर्टार भी दागे थे। जिसके बाद सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया ।
जानकारी के मुताबिक नौशेरा में पाकिस्तानी सेना की ओर से सुबह 8.45 बजे तक रूक रूक कर फायरिंग की गई थी जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है ।

बुधवार को पाक ने दागे थे मोर्टार
army
- फोटो : File Photo
वहीं बुधवार को पूंछ में भी एलओसी के सब्जियां सेक्टर में भी पाकिस्तान ने शाम 5 बजकर 55 मिनट पर दो पोस्टों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की थी।इस दौरान पाक रेंजरों की ओर से मोर्टार दागे गए थे साथ ही यूएमजी गन से फायरिंग की गई थी |
पाकिस्तान की ओर से हुए इस सीजफायर उल्लंघन में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
पाकिस्तान की ओर से हुए इस सीजफायर उल्लंघन में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।