{"_id":"57ef3f084f1c1b7927576047","slug":"pakistan-voilates-ceasefire-in-akhnoor-of-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर में सुबह से भारी गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर में सुबह से भारी गोलाबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाये पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है ।
पाकिस्तान की ओर से आज सुबह से ही अखनूर के छंब और पल्लनवारा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है । सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सुबह 4 बजे से लगातार भारी गोलाबारी की जा रही है । पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं । इस फायरिंग का भारतीय सेना नें भी मुंहतोड़ जवाब दिया है ।
इस फायरिंग में अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है । मौके पर सेना के जवानों नें मोर्चा संभाल रखा है ।

#FLASH Ceasefire violation by Pakistan in Pallanwala sector of Akhnoor (J&K) started around 4 am, firing still going on.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 1, 2016
इस फायरिंग में अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है । मौके पर सेना के जवानों नें मोर्चा संभाल रखा है ।
सीमा से सटे गांव हो चुके हैं खाली
भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन से ठीक पहले ही भारत में सीमा से सटे दस किमी के इलाके को खाली करा लिया गया है । सीमांत क्षेत्रों के गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है । एलओसी से सटे छंब के भी इन गांवों को खाली करा लिया गया है जिसके कारण अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है ।
पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से गांवों को निशाना बनाए जाने की आशंका में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों को खाली करने के आदेश दिए जा चुके हैं । पुंछ में आर्मी के दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
कश्मीर में एलओसी पर सीमांत गांवों में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गरखल, जाजियल, सिधारवान, रखकरून आदि गांवों को खाली करा दिया गया है ।