फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violating ceasefire more on international border than LOC

एलओसी की तुलना में बार्डर पर ज्यादा गोले दाग रहा है पाकिस्तान

Sun, 20 Nov 2016 12:33 PM IST
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Nov 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
pakistan violating ceasefire more on international border than LOC
border - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक भले ही एलओसी से जुड़े पाकिस्तान के लांचिंग पैड पर हुआ हो, लेकिन नियंत्रण रेखा की तुलना में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ज्यादा तनाव महसूस किया जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से पहले और उसके बाद सरहद पर सीजफायर उल्लंघन अधिक हुआ है। भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर हर महीने औसतन 15 बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है जबकि बार्डर पर यह औसत 20 के करीब है।

विज्ञापन



बार्डर पर बीएसएफ और एलओसी पर सेना के जवानों की तुलना में ग्रामीणों को भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी है। जवानों से अधिक ग्रामीणों की मौतें हो रही हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह भी है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल सीजफायर उल्लंघन की कम घटनाएं हुई हैं। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) एलओसी पर लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन


अग्रिम पोस्टों पर बैट हमले की आशंका बढ़ी है। भारतीय सेना की बार्डर एक्शन टीम ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भिंबर में इस सप्ताह पीओके में कार्रवाई की है जिसमें पाकिस्तान के 7 सैनिक मारे गए। फिलहाल नौशेरा और अन्य सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन बैट कार्रवाई का जवाब माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर 167 बार सीजफायर का उल्लंघन

pakistan violating ceasefire more on international border than LOC
border - फोटो : File Photo

गृह विभाग के दस्तावेजों के अनुसार इस साल 10 नवंबर तक एलओसी पर पाकिस्तान ने 167 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जबकि बार्डर पर 210 बार सीजफायर तोड़ा गया। पिछले साल पाकिस्तान ने एलओसी पर 152 बार और बार्डर पर 253 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था।

एलओसी और बार्डर पर इस साल कुल 369 बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा जबकि 2015 में 405 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। चार साल के आंकड़े बताते हैं कि 2014 में एलओसी पर 153 और बार्डर पर 430 बार सीजफायर तोड़ा गया। इस तरह 2014 में कुल 583 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। उससे पहले 2013 में यह आकंड़ा 347 था। 

सीजफायर उल्लंघन में ग्रामीणों को चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत

pakistan violating ceasefire more on international border than LOC
विस्थापितों का जीवन जीने को मजबूर सीमांत ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

सीजफायर उल्लंघन में ग्रामीणों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक 12 ग्रामीण मारे जा चुके हैं और 76 घायल हुए हैं। इस दौरान सेना के 8 जवान शहीद और 59 घायल हुए हैं।

बीएसएफ के 4 जवान शहीद हुए और 7 घायल हुए हैं। पिछले साल सीजफायर उल्लंघन में 16 नागरिक मारे गए थे जबकि सेना के 6 और बीएसएफ के 4 जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed