फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire on LOC

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सीमा पार से भारी गोलाबारी

Sun, 07 May 2017 12:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 07 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire on LOC
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में शनिवार की रात 7.30 बजे पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की फारवर्ड पोस्ट डब्बी को निशाना बनाकर गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मकसद से डब्बी पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की। पाकिस्तानी रेंजर्स की मंशा थी कि गोलाबारी कर भारतीय जवानों को उलझाए रखा जाए और इसी बीच आतंकियों की घुसपैठ करवा दी जाए। पाकिस्तान की मंशा को समझते हुए भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की मंशा पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


भारतीय सेना की जबरदस्त गोलाबारी के चलते आतंकी आगे बढ़ने में नाकाम रहे, लेकिन वे सीमा के बिल्कुल पास ही बने हुए थे। देर रात करीब 11 बजे तक भी पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मकसद से गोलाबारी हो रही थी, जिसका भारतीय सेना के जवान कड़ा जवाब दे रहे थे। गोलाबारी के चलते सीमावर्ती इलाके के ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed