{"_id":"5ffc42a80acef47c16238099","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-qasba-kerni-and-shahpur-sector-of-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक घायल
Mon, 11 Jan 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा कीरनी और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। शाहपुर सेक्टर में की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। नियंत्रण रेखा से सेट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बालाकोट, कीरनी और माल्टी सेक्टरों में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी। रविवार शाम करीब 4 बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने भी तत्काल मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलाबारी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बर्फबारी का सितमः घाटी में बिछी बर्फ की मोटी चादर, बुनियादी सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
इस बीच शाम करीब 4:15 बजे पाकिस्तानी सेना ने कीरनी और माल्टी सेक्टरों में सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 120 एमएम के मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। इससे घरों के बाहर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।