फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Violates Ceasefire in Qasba Kerni and Shahpur sector of Poonch jammu kashmir

पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक घायल

Mon, 11 Jan 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Violates Ceasefire in Qasba Kerni and Shahpur sector of Poonch jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा कीरनी और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। शाहपुर सेक्टर में की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। नियंत्रण रेखा से सेट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बालाकोट, कीरनी और माल्टी सेक्टरों में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी। रविवार शाम करीब 4 बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने भी तत्काल मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलाबारी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बर्फबारी का सितमः घाटी में बिछी बर्फ की मोटी चादर, बुनियादी सेवाएं प्रभावित 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शाम करीब 4:15 बजे पाकिस्तानी सेना ने कीरनी और माल्टी सेक्टरों में सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 120 एमएम के मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। इससे घरों के बाहर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed