फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Keri Battal area of Akhnoor At J&K

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, सीमा पर दो जगह फिर तोड़ा संघर्ष विराम

Sat, 09 Mar 2019 08:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 09 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Keri Battal area of Akhnoor At J&K
भारतीय सेना

पाकिस्तान ने एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार पाक सेना ने अखनूर के केरी बट्टल इलाके में भारी गोली बारी की है। वहीं जानकारी यह भी आ रही है कि पाकिस्तान ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भी संघर्ष विराम तोड़ा है। हालांकि भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

विज्ञापन


बताना चाहेंगे कि एक तरफ जहां पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और सीमा पर लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत सीमा पर तनाव कम करने के लिए प्रयासरत्त है। इस मुहिम में भारतीय सेना ने शनिवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को वापस लौटाया है।
विज्ञापन


बता दें यह पाकिस्तानी नागरिक जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के निकट शुक्रवार को बीएसएफ जवानों द्वारा पकड़ा गया था। रक्षा सूत्रों की मानें तो रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के अग्रिम पोस्ट बल्लड पर तैनात बीएसएफ की 176वीं वाहिनी के जवानों ने भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी ली गई तो उसके पास 12000 रुपये के करीब पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई। उसकी पहचान अशरफ (60) निवासी बोई, तहसील शकरगढ़, पुलिस स्टेशन लेसर, जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed