फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire in digwar sector poonch jammu kashmir

J&K: पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, खेत छोड़ भागे किसान

Sun, 14 Oct 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Oct 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire in digwar sector poonch jammu kashmir
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल
पिछले चार महीनों की शांति के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर जिले के दिगवार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। सेना की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दिगवार मलदेयालां, जीमहैड, नूरकोट और नक्कर कोट क्षेत्र में पाक सेना की तरफ से सेना की चौकियों पर शनिवार की रात से गोलीबारी की जा रही थी लेकिन रविवार सुबह चार बजे गांवों को भी निशाना बनाया जाने लगा। काफी समय बाद अचानक हुई गोलाबारी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह सुबह अपने खेतों में मक्की एवं घास की कटाई कर रहे थे कि आस-पास पाकिस्तानी सेना की ओर से दागे गए गोले गिरने लगे। इसके चलते काम छोड़ कर घर की तरफ भागना पड़ा। सरकार की घोषणा के बाद भी कोई बंकर तक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की आशंका से किसान चिंतित

गौरतलब है कि इन दिनों जिले में नियंत्रण रेखा के आस-पास किसान अपनी मक्की, धान और घास की कटाई के काम में लगे हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तानी गोलाबारी उनके लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बन रही है क्योंकि अगर यह गोलाबारी लगातार जारी रहती है तो उनकी साल भर की कमाई बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed