फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

पाक ने 13 BSF चौकियों को निशाना बनाया

Fri, 02 Jan 2015 01:32 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने नए साल के पहले दिन रात भी सीमा पर गोलीबारी की है। देर रात एक बजे से सुबह छह बजे तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की 13 चौकियों को निशाना बनाया। सूत्रों का कहना है कि यह पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के किया है।

विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा का कहना है कि, 'पाकिस्तानी रेंजरों ने पूरी रात सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 13 सीमा चौकियों पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकित्सानी रेंजर्स को करारा जवाब दिया। ' बता दें कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुअए है।
विज्ञापन


लगातार हो रही गोलीबारी से सीमांत इलाकों के लोग दहशत में हैं। पाकिस्तानी गोलीबारी पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान को अपना तरीका बदलना होगा और गोलीबारी का सिलसिला बंद करना होगा। दोनों देशों के राजनयिक संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के डीजी डीके पाठक को निर्देश दिए कि, अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे उसी की भाषा में करारा जवाब दिया जाए। बीते आठ दिनों में पाकिस्तान सात बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।

बीएसएफ का एक जवान जख्मी

pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाक के चार रेंजर ढेर कर दिए। सांबा जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई इस क्रॉस फायरिंग में बीएसएफ का एक अन्य जवान भी मामूली रूप से जख्मी हुआ है।

देर रात कठुआ में फायरिंग हुई। भारतीय कार्रवाई ने पाक रेंजरों को सफेद झंडा फहराने के लिए मजबूर किया। पाक के नारोवाल जिले के शाकरगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर मारे गए।

इनमें नायक रियाज शाकर और लांस नायक सफदर (चिनाब रेंजर) शामिल हैं। दो अन्य की पहचान होनी बाकी है। पिछले 24 घंटों में पाक की ओर से दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

सरकंडों की सफाई करने जा रहे थे

pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

बुधवार दोपहर बीएसएफ के जवान जीरो लाइन पर सरकंडों की सफाई करने जा रहे थे। जवानों ने सफेद झंडा भी उठा रखा था। इसी बीच पाक रेंजरों ने अचानक एकाएक जोरदार फायरिंग शुरू कर दी।

बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिक ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के घटेपुर का जवान श्रीराम गवरिया मौके पर ही शहीद हो गया। उसके सिर और छाती पर गोली लगी। गोलाबारी में एएसआई सुनील कुमार जख्मी हो गए।

इसके बाद बीएसएफ ने कवरिंग फायरिंग करते हुए अन्य जवानों को सुरक्षित निकाला। घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

इसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से शाम तक गोलीबारी होती रही। फायरिंग से सीमावर्ती ग्रामीण दहशत में आ गए हैं और अपने घरों में ही दुबके रहे।

पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को किया तलब

pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है। पाक का कहना है कि इस कार्रवाई में उसके कई रेंजर मारे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को विदेश विभाग में तलब किया गया और पाक के विदेश विभाग ने इस घटना पर विरोध जताया।

बुधवार सुबह को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ के गश्त करने वाले एक दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जवाब में कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने कुछ पाकिस्तानी रेंजरों को मार गिराया। बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद पाक रेंजरों ने घुटने टेक दिए।

कठुआ, अरनिया में भी फायरिंग

pakistan violates ceasefire, 4 rangers dies

पाकिस्तान ने कठुआ और अरनिया में भी सीजफायर का उल्लंघन किया। कठुआ स्थित पानसर पोस्ट पर सुबह 11.15 बजे पाक ने फायरिंग की। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद पाक ने फायरिंग रोकी।

अरनिया में दोपहर 2.20 बजे पाक की जरोवाल पोस्ट से रेंजरों ने भारत की चिनाज पोस्ट पर फायरिंग शुरू की कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक पाक रेंजर के घायल होने की बात कही जा रही है।

रक्षा मंत्री ने जवाब देने के दिए थे निर्देश
बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सीमा की विस्तृत जानकारी दी जिसके बाद उन्होेंने निर्देश दिए कि यदि पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर तोड़ने से बाज नहीं आता तो उससे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने भी कहा कि फायरिंग के दौरान भारतीय सेना पीछे नहीं हटे और दोगुनी ताकत के साथ जवाब दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed