जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। पाक सेना ने भारी गोलाबारी की, नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान रवि रंजन कुमार सिंह(36) ने शहादत प्राप्त की। वह बिहार के रहने वाले थे। साथ ही चार अन्य जवान घायल हो गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी कारण आए दिन सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं पाक सेना ने सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इस कारण से सीमा से सटे गांवों में लोग दहशत में आ गए थे। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में अफवाह फैलाने वाला निकला ‘डॉन’, लोगों से बोला- जंग हो जाएगी, फिर ऐसे हो गए थे हालात
जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई। भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। वहीं, भारतीय सेना का एक जवान शहीद भी हो गया था।
यह भी पढ़ेंः अटल किस्साः जब भारत माता की जय कहने पर अब्दुल्ला को दिखाए गए जूते, दिल को छू लेने वाला फारूक का जवाब
आपको बता दें कि पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है साथ ही आतंकियों को कवर फायर भी दे रहा है।