जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा सीजफायर, 3 घंटे तक की गोलाबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सेना की ओर से लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए माल्टा सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों पर तकरीबन तीन घंटों तक गोलाबारी की। जवाबी फायरिंग में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले तीन दिनों से राजोरी जिले के नौशेरा और झांगड़ क्षेत्र में स्थित भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को पाक सेना की ओर से निशाना बनाया जा रहा है।
बुधवार दोपहर बारह बजे पुंछ के माल्टा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट की अग्रिम चौकी खोखरी वन और खोखरी टू को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीन गन से करीब तीन घंटों तक जमकर गोलीबारी हुई।
इस दौरान पाक सेना ने करीब चार मोर्टार भी दागे लेकिन भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाक सेना की गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के कारण करीब तीन घंटो बाद पाक सेना की बंदूक शांत हो गई।
घुसपैठ के रास्ते तलाशने में जुटी है पाक सेना
पाक सेना की नापाक हरकतों के पीछे मुख्य कारण पुंछ-राजोरी जिलों में गर्मी होने के साथ ही बर्फ के कारण बंद हो चुके घुसपैठ के मार्गों को आवाजाही योग्य हो जाना माना जा रहा है। पाक सेना गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।
आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में आतंकियों की घुसपैठ को सुनिश्चित किया जा सके, लेकिन भारतीय सेना के जवानों के पूरी तरह चौकस होने के कारण अभी तक पाक सेना को मुंह की खानी पड़ी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजोरी जिले के झांगड़ क्षेत्र में पाक सेना की गोलाबारी के जवाब में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के आठ जवानों का मारा जाना है।