फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in Balakote sector of Poonch 

जम्मू-कश्मीरः बालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब

Wed, 20 May 2020 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 May 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in Balakote sector of Poonch 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों ने भी उसी क्रम में गोलाबारी का जवाब दिया। 
विज्ञापन


इससे नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में भय का माहौल बन गया। सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते रात करीब 10 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार के नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed