फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan targets 15 outposts along border in overnight shelling in jammu

पाक ने रात भर बरसाए गोले, दो घायल

Sun, 12 Oct 2014 12:02 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
pakistan targets 15 outposts along border in overnight shelling in jammu

शनिवार दोपहर से पाकिस्तान की ओर से शुरु हुई फायरिंग रविवार रात भर जारी रही। पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर रात भर मोर्टार दागें हैं। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग में आरनियां में दो लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू जिले के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों की 15 सीमा चौकियों को निशाना बनाया और रात भर गोलीबारी की तथा गोलाबारी दागे। सुरक्षा से जुड़े कई जानकार बता रहे हैं कि पाकिस्तान दीवाली तक ऐसे हमले जारी रख सकता है।
विज्ञापन


9 दिन तक सीजफायर उल्लंघन के बाद गुरुवार से एलओसी पर शांति की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शनिवार दोपहर को  पुंछ में फिर पाक ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद, शनिवार रात फायरिंग का दौर एक बार फिर शुरू हो गया जिसमें भारत की दर्जन भर पोस्ट्स को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से की फायरिंग में अरनियां में दो लोग घायल हुए हैं। फायरिंग में घायल होने वालों में जबोवाल निवासी सुरजीत कमार और 50 बर्षीय सोमनाथ सिंह शामिल है। इन दोनों घायलों को अरनियां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

करवाचौथ पर लौटे लोग फंसे

pakistan targets 15 outposts along border in overnight shelling in jammu

जम्मू से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से दो दिनों से गोलाबारी न होने व शनिवार को करवाचौथ का पर्व होने के कुछ लोग अपने गांवों में वापस लौट गए थे।

पाकिस्तान ने शनिवार रात को अचानक भारतीय क्षेत्र को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घरों को फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

पाकिस्तान की इस गोलीबारी में इन इलाकों में रहने वाले सौ से अधिक लोग फंस गए, जो गोलाबारी रुकने के बाद अपने घरों को लौट गए थे।

भारत पाक से लड़ रहा 'छोटे स्तर का युद्ध'

pakistan targets 15 outposts along border in overnight shelling in jammu

हालांक‌ि पाकिस्तानी रेंजर्स के डीजी मेजर जनरल ताहिर जावेद खान ने लाहौर में कल पत्रकारों से कहाथा क‌ि , 'भारत केवल सीजफायर का ही उल्लंघन नहीं कर रहा बल्कि पाकिस्तान के साथ एक 'छोटे स्तर का युद्ध' लड़ रहा है।'

पाकिस्तानी मेजर जनरल ने इसे भारत का पॉलिटिकल अजेंडा बताया है। मेजर जनरल ताहिर खान का दावा है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने 2010 से 2014 के दौरान दोनों देशों के बीच एलओसी पर छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था।

मेजर खान ने कहा, 'पिछले चार सालों में भारत की ओर से 30,000 से भी ज्यादा मोर्टार शेल्स दागे गए। इतने तो 'पूर्ण स्तर के युद्ध' में भी नहीं दागे जाते।' उन्होंने कहा कि अकेले 6 अक्टूबर को भारत की ओर से 51,000 छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। जबकि 7 अक्टूबर को 4000 से अधिक मोर्टार से गोले दागे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed