फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan should be ready for collateral damages if they fire: BSF

'फायरिंग की तो पाक को भुगतना होगा परिणाम'

Thu, 01 Jan 2015 09:54 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan should be ready for collateral damages if they fire: BSF

बीएसएफ के आईजी, जम्मू फ्रंटियर राकेश शर्मा ने कहा कि भारत कभी भी पहले फायरिंग नहीं करता, लेकिन पाकिस्तान ने यदि उनके क्षेत्र में फायरिंग की तो उसका माकूल जवाब देंगे। इससे होने वाले नुकसान का पाकिस्तान को खामियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन


एक दिन पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद होने वाले कांस्टेबल राम गवारिया को श्रद्धांजलि देने के बाद आईजी वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार रेंजरों को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


पाक फायरिंग का जवाब देने के लिए केंद्र से किसी तरह के मिले निर्देश पर आईजी ने कहा कि ऐसे निर्देश पहले भी मिले हैं। भविष्य में भी यदि पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता है, तो उसे जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कभी भी पहले फायरिंग नहीं करता, लेकिन यदि पाक गोलाबारी करेगा तो हम चुप नहीं बैठने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पार करीब साठ आतंकी बैठे

Pakistan should be ready for collateral damages if they fire: BSF

आईजी ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी उनकी बौखलाहट का परिचय देती है। उन्होंने कहा कि पाक रेंजरों ने बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। घुसपैठ के प्रयासों में विफल रहने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में इस तरह के हमले कर रहा है।

आईजीपी शर्मा ने कहा कि सीमा पार 50-60 आतंकी घुसपैठ के इंतजार में लांच पैड पर बैठे हैं। बीएसएफ ने आतंकियों को रोकने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं।

पाक की ओर से लगातार सीजफायर तोड़े जाने का कारण पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में जब भी अंदरूनी समस्या पैदा होती है, तो लोगों का उससे ध्यान बांटने के लिए सीमा पर गोलाबारी की जाती है। भले वह एलओसी हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा।

पाक इस समय अपने ही पैदा किए आतंकियों के हमले से त्रस्त है। उधर, पलौड़ा स्थित बीएसएफ कैंप से शहीद कांस्टेबल राम गवारिया का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed