फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan sent weapons to terrorists for the second time in 5 days

पाकिस्तान ने 5 दिन में दूसरी बार आतंकियों को भेजे हथियार, सेना ने पकड़े

Tue, 13 Oct 2020 10:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 13 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan sent weapons to terrorists for the second time in 5 days
सेना द्वारा बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों के भीतर पाकिस्तान की ओर से आतंकियों तक भेजी जा रही हथियारों की दूसरी तस्करी को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने तंगधार सेक्टर के टीटवाल के गुंडी शार्ट गांव से एक बैग बरामद किया, इसमें से बड़ी संख्या में हथियार मिले। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार गांव तक कैसे पहुंचे और इन्हें किसके पास तक पहुंचना था। 

विज्ञापन


एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक इनपुट के आधार पर सेना की छह जैक राइफल और पुलिस ने तंगधार में एक साझा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्हें काले रंग का एक संदिग्ध बैग मिला। बैग की तलाशी लेने परं उससे 5 पिस्टल (9 एमएम), 10 मैगजीन, 138 कारतूस और बिस्कुट के दौ पैकेट मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को भी की थी हथियार भेजने की कोशिश
पिछले पांच दिनों में यह लगातार एलओसी के उस पार से पाकिस्तान की दूसरी हथियार तस्करी की कोशिश है। इससे पहले नौ अक्तूबर को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केरन सेक्टर में किशन गंगा दरिया के रास्ते से हथियारों की तस्करी को नाकाम बनाया था। यहां एक ट्यूब को बरामद किया गया, इसमें भारी मात्रा में हथियार पाए गए थे। इनमें चार एके 47 राइफल, 10 मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed