जुमे की नवाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के पुराने शहर में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पाकिस्तान और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे लहराए गए।
वहीं प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों की बीच हुई झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों युवा इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे।
जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। जिस वजह से प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर
वहीं इस दौरान कुछ नकाबपोश युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएस के झंडे लहरा कर आजादी के हक में नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने मांग करते हुए कहा कि जिन युवाओं को पुलिस ने बीते दिनों हिरासत में लिया है, उन्हें जल्द रिहा किया जाए।
वहीं इलाके में तनाव की वजह से सभी दुकानें बंद रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही नौहट्टा के अलावा गोजवारा, राजौरी कदल, सराफ कदल, खानयार इलाकों में भी प्रदर्शन हुए।
इन प्रदर्शनों में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई थी।