फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Rangers resort to unprovoked firing in Jammu

पाक ने देर रात भारतीय चौकी पर बरसाई गोलियां

Sat, 27 Dec 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Dec 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Rangers resort to unprovoked firing in Jammu

बीते कई दिनों से पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। आज भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। रात करीब एक बजे जम्मू के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की विक्रम पोस्ट को निशाना बनाया। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार फायरिंग करीब 45 मिनट तक चली। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया।

विज्ञापन


इससे पहले वीरवार की रात करीब सवा दो बजे एक बार फिर फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वहां तैनात 192 वाहिनी अर्द्ध सुरक्षा बल के जवानों ने बंदूकों को सीधा किया लेकिन फायरिंग कुछ ही देर में रुक गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी क्षेत्र के गांवों में रात भर दहशत का माहौल रहा। पाकिस्तान की सिलाह वाली पोस्ट ने सामने पड़ने वाली भारत की जब्बोआल चौकी पर आठ राउंड फायर किए। फायरिंग की भनक पर वहां तैनात अर्द्ध सुरक्षा बल के जवानों ने भी अपनी तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालाकि कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई लेकिन सुबह तक जवान सतर्क रहे। इस फायरिंग के कुछ मिनटों में रुक जाने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली पर वे बीते दिनों की तबाही को याद कर सिहर उठते हैं।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
शुक्रवार को डोडा के चिल्ली वन क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार धारमुंड स्थित डेल्टा फोर्स को क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसके बाद जवानों ने वन क्षेत्र में अभियान चलाया और एक प्राकृतिक गुफा में छुपाकर रखे हथियार बरामद किए।


इनमें एक चाइनीज पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो 12 बोर की राइफल, चार एके-47 की मैगजीन, एक चाइनीज ग्रेनेड, दो उच्च विस्फोट वाले ग्रेनेड, चार यूबीजीएल ग्रेनेड, 7.62 एमएम वाली एके-47 के 190 राउंड, 7.62 पिका के 25 राउंड, एक रूसी नाइट विजन डिवाइस और अन्य रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुएं व खानपान का सामान शामिल हैं। दो दिनों में सुरक्षा बलों को यह लगातार दूसरी कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed