नवाज शरीफ ने गिलानी को भेजा पाकिस्तान आने का न्यौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कट्टरवादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। न्रइ दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शुक्रवार को गिलानी को रात्रिभोज पर बुलाया था।
इसी दौरान उन्होंने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को शरीफ का पत्र सौंपा जिसमें गिलानी को पाकिस्तान आने का न्योता दिय गया है।
गिलानी के हुर्रियत धड़े के प्रवक्ता ने बताया कि पत्र में शरीफ ने कश्मीर को पाकिस्तान निर्माण का अधूरा एजेंडा बताते हुए लिखा है कि जब तक कश्मीर मसले को नहीं सुलझाया जाता नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच में बेहतर रिश्तों की कल्पना करना खुद को धोखा देने के समान है।
न्यौता किया स्वीकार
शरीफ ने लिखा है कि कश्मीर कोई सीमा विवाद नहीं है बल्कि दो करोड़ लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का मामला है। पाकिस्तान की ओर से भारत को स्पष्ट कर दिया गया है कि कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर दोनों मुल्कों में कोई बातचीत संभव नहीं है।
पत्र में कहा गया है कि इसी के चलते दोनों देशों में एनएसए स्तर की वार्ता नहीं हो पाई थी। हुर्रियत के प्रवक्ता ने बताया कि शरीफ ने पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान सभी पड़ोसियों से बेहतर रिश्ते चाहता है।
लेकिन भारत का अवास्तविक दृष्टिकोण इसमें बड़ी बाधा है। प्रवक्ता ने बताया कि गिलानी ने शरीफ का न्योता स्वीकार कर लिया है, पर फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि वह पाकिस्तान कब जाएंगे।