आतंकी अबु के लिए पाक अखबारों ने ये क्या लिख दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर आतंकी अबु कासिम के मुठभेड़ में मारे जाने की खबरें पाकिस्तानी वेबसाइट पर भी धड़ल्ले से जारी हुईं। डेली मैसेंजर ने लिखा, ‘पुलिस का दावा, पाकिस्तानी आतंकी अबु कासिम भारतीय नियंत्रण वाले कश्मीर में मारा गया।
एलईटी लीडर मारा गया शीर्षक के साथ ‘डान’ ने भी इस खबर को स्थान दिया है। इतना ही नहीं, न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा, ‘कश्मीर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाला आतंकी लीडर मारा गया।
अबु कासिम के मारे जाने से आतंकी संगठनों में हलचल मच गई है। दक्षिण कश्मीर, खासकर कुलगाम इलाके में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ अबु कासिम (निवासी भावलपुर मुल्तान) ने आतंकियों को फिर से सक्रिय करना शुरू किया था।
उधमपुर हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ के बाद वारदात को अंजाम देने तक अबु कासिम ने ही तमाम सुविधाएं मुहैया करवाईं थीं। इस क्रम में उसने लश्कर के पुराने ओवर ग्राउंड वर्करों का भरपूर उपयोग किया।
इनमें से कुछ को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
हथियार मुहैय्या कराता था अबु
सीमा पार से आतंकियों के घुसपैठ में विफल होने के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं ने अबु कासिम को विशेष जिम्मेदारी दी थी।
बताया जाता है कि हवाला के जरिये अबु कासिम के पास विदेशों से पैसा आता था और वह इसका उपयोग घुसपैठ कर जम्मू कश्मीर में आने वाले आतंकियों को रहने, खाने-पीने, वाहन और हथियार मुहैया करवाता था।
सुरक्षा बल अबु कासिम के ठिकानों पर भी छापामारी की तैयारी में है, ताकि उसके पूरे तंत्र को ध्वस्त किया जा सके। बताया जाता है कि सात अक्तूबर को इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार की हत्या के बाद से ही अबु कासिम सुरक्षा बलों के रडार पर आ गया था।
उन्हें किसी भी हाल में जिंदा या मरा पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। कई टीमें अबु की रैकी कर रहीं थीं। उसके बाद ही वह सुरक्षा बलों के घेरे में आया।