{"_id":"599a7b3b4f1c1bbb4c8b4744","slug":"pakistan-may-again-start-the-infiltration-tries-from-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंक के होते अंत से बौखलाया पाकिस्तान, रच रहा है कश्मीर में घुसपैठ कराने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आतंक के होते अंत से बौखलाया पाकिस्तान, रच रहा है कश्मीर में घुसपैठ कराने की साजिश
श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
bORDER
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकियों के सफाये से बौखलाया पाकिस्तान आने वाले कुछ दिनों में एलओसी के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रहा है। इसके लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन समेत कई अन्य संगठनों में आतंकियों की नई फौज तैयार करने की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात के भी प्रयास किए जा रहे हैं कि घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों को भी पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पाकिस्तान की इस नापाक साजिश के इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिले हैं। इसके अलावा इस बात की आशंका भी है कि आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद कश्मीर में सेना के सभी प्रतिष्ठानों समेत सुरक्षाबलों के कैंपों को सुरक्षात्मक लिहाज से एलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कश्मीर के उत्तरी हिस्से से लगने वाली एलओसी और इसके निकटवर्ती जिलों में भी तैनात सुरक्षाबलों को नियंत्रण रेखा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति दिखने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कश्मीर के साथ साथ जम्मू के पुंछ सेक्टर में भी सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन