फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is not making hawk even in ceasefire, activities increased in Samba

सीजफायर में भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सांबा में बढ़ाईं गतिविधियां

विज्ञापन
Pakistan is not making hawk even in ceasefire, activities increased in Samba
सांबा। बीते दिनों नड क्षेत्र में पुलिस चेक पोस्ट पर हुए ग्रेनेड हमले की अभी जांच ही चल रही थी कि सीमा पर ड्रोन की मदद से हथियार गिरा दिए। एक ओर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बल पाक रेंजरों को ईद मिलन पर उपहार भेंट कर रहे थे, तो दूसरी ओर सांबा सेक्टर में पाक रेंजर ड्रोन के माध्यम से हथियार गिरा कर अपने मंसूबे जाहिर कर रहे हैं। सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान ने सांबा जिले में फिर अपनी नापाक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

सीजफायर के दौरान भी पाक रेंजर छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पाक रेंजरों ने ड्रोन सहायता से हथियार गिराए हों। इस से पहले मई 2020 में हीरानगर सीमा के रठुआ क्षेत्र में भारी मात्रा में ड्रोन की सहायता से हथियार गिराए गए थे। तब बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था। जून 2020 में सांबा के बसंतर दरिया में ड्रोन से हथियार गिराए गए। अगस्त 2020 में कूटा के रसाना में हथियार मिले जो ड्रोन से गिराए गए थे। आधा दर्जन पाक ड्रोन के प्रयासों को सेना नाकाम भी कर चुकी है। जिस क्षेत्र से शुक्रवार को हथियार मिले हैं, गत वर्ष 22 नवंबर को इसी क्षेत्र में पाक ने सुरंग निकाली थी। 5 मई 2021 को इसी क्षेत्र में एक पाक घुसपैठिया भी ढेर किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह रास्ता पाक घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है, जिसे दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। उधर, बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ के सतर्क जवानों के कारण ही क्षेत्र में किसी प्रकार की घुसपैठ होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed