शांति बहाली के लिए पाकिस्तान को भी करनी होगी मदद: महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि घाटी में शांति की बहाली के लिए पाकिस्तान को भी साथ आकर पहल करनी होगी । श्रीनगर में पुलिस के शहीदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में शांति का माहौल स्थापित करना होगा । महबूबा ने कहा कि घाटी में AFSPA स्थाई नहीं है और हालात सुधरने पर इसे हटा लिया जाएगा ।
महबूबा ने कहा कि हम किसी पर पत्थर फेंककर उसे बातचीत के लिए नहीं मना सकते । लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि हमें विमर्श करना होगा और मिलकर आतंकवाद को रोकना होगा । महबूबा के संबोधन के दौरान वहां बड़ी संख्या में कश्मीरी लोग मौजूद रहे ।
इन सभी लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा मु्फ्ती ने कहा कि मैं भी चाहती हूं कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगे लेकिन ये तभी संभव है जब आप लोग सरकार की मदद करें । लोगों को संबोधन में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे बच्चे हमेशा ढाल की तरह इस्तेमाल हुए हैं ।
J&K से अफस्पा हटाने के लिए उपयुक्त समय नहीं: गृहमंत्रालय
महबूबा ने भले कहा हो कि कश्मीर में AFSPA स्थाई नहीं है लेकिन रियासत से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (अफस्पा) हटाने के लिए केंद्र के पास राज्य सरकार का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में इस आशय की जानकारी दी थी। मानवाधिकार कार्यकर्ता एमएम शुजा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आरटीआई के जरिए इस बाबत जानकारी मांगी थी।
इसके जवाब में राज्य सरकार के अफस्पा संबंधी प्रस्ताव के सवाल का जवाब देने के साथ ही गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अफस्पा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है। समीक्षा करने के बाद ही निष्कर्ष निकाला गया कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर से अफस्पा हटाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है।