फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan has stepped up efforts to infiltrate into Indian territory

पाक ने तेज किए घुसपैठ के प्रयास, सेना सर्तक

Fri, 22 Aug 2014 01:58 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has stepped up efforts to infiltrate into Indian territory

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने जम्मू के साथ लगती भारत-पाक सीमा पर भारतीय नागरिक ठिकानों पर अकारण गोलीबारी का क्रम जारी रखा हुआ है और अब कश्मीर के साथ लगती नियंत्रण रेखा से भी घुसपैठ करवाने की ताक में है।

विज्ञापन


सीमा पर तैनात भारतीय सेना उसके कई प्रयास विफल कर चुकी है, लेकिन उसकी कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है। बर्फबारी के कारण परंपरागत रास्तों के बंद हो जाने सेपूर्व एक साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन

लांचिंग पैडों तथा प्रशिक्षण शिविरों पर नजर

Pakistan has stepped up efforts to infiltrate into Indian territory

यह दावे भारतीय सेना तथा सीमा सुरक्षा बल के आलाधिकारियों की ओर से किए जा रहे हैं। कुपवाड़ा जिले के साथ लगती नियंत्रण रेखा से ऐसे प्रयास अधिक किए जा रहे हैं।

अधिकारी बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में ये प्रयास तेज हुए हैं और ऐसे प्रयासों में सेना ने कई घुसपैठियों को मार गिराने में सफलता भी हासिल की है।

सीमा सुरक्षाबल कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक पीएस संधू मानते हैं कि पाकिस्तान ने अपने दुस्साहस में कोई कमी नहीं की है।

सीमा के साथ सटे लांचिंग पैडों तथा प्रशिक्षण शिविरों में बड़ी तादाद में आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के इंतजार में हैं।

खूनी खेल खेलना चाहता है पाकिस्तान

Pakistan has stepped up efforts to infiltrate into Indian territory

सूत्रों का कहना है क‌ि घुसपैठ के इंतजार में बैठे आतंकियों में कुछ नई भर्ती भी है। वह कहते हैं कि कई बार प्रयास हो चुके हैं, लेकिन उनको हमेशा ही मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद इनमें कमी नहीं आने से उनके मनसूबों का पता चलता है।

दरअसल पाकिस्तान एक सोची समझी साजिश के तहत भारतीय इलाके में आतंकियों को धकेल कर बड़े पैमाने पर खून का खेल शुरू करना चाहता है।

उसको कश्मीर में आतंकियों की कमी खल रही है और अगामी विधानसभा चुनाव में खलल डालने के इरादे में वह बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाने से पूर्व बड़ी तादाद में आतंकियों को कश्मीर में जमा कर लेना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed