फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan frustrat because they fail to enter intruders on loc says satya pal malik

घुसपैठियों को दाखिल न करा पाने से पाक हताश, राज्यपाल बोले, एलओसी पर आईईडी ब्लास्ट इसी का नतीजा

Sun, 13 Jan 2019 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pakistan frustrat because they fail to enter intruders on loc says satya pal malik
सत्य पाल मलिक - फोटो : PTI

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घुसपैठियों को भारत में दाखिल न करा पाने से पाकिस्तान हताश है। पाकिस्तान को सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। स्वामी विवेकानंद अस्पताल में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। यह खुशी की बात है। माहौल बिगाड़ने के पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के प्रयास के बावजूद घाटी में पूरी तरह शांति बनी हुई है। हताश हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सलाहुद्दीन आतंकियों को कुछ करने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दे रहा है, लेकिन सुरक्षा बल जनता के सहयोग से उसके नापाक इरादे को ध्वस्त कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे बल किसी भी तरह के उकसावे पर माकूल जवाब दे रहे हैं, लेकिन खबर यहां तक नहीं पहुंचती। पाकिस्तान निराश है क्योंकि वह घुसपैठियों को नहीं घुसा पा रहा। वह पंचायत चुनावों के खिलाफ  था और उसके सफ ल समापन से नाखुश है। शुक्रवार को राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फ ोट की घटना पर कहा कि इस तरह की घटना पाकिस्तान की कुंठा को दर्शाती है। इसमें सेना का एक जवान एवं एक मेजर शहीद हो गए थे। कश्मीरी पंडितों को लेकर सरकार चिंतितघाटी में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर मलिक ने कहा कि सरकार उनको लेकर चिंतित है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


स्थिति खुलकर बोलने की इजाजत नहीं देती राज्यपाल ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे राजनीतिक पृष्ठभूमि से है और राजनीति में हर किसी को कुछ भी बोलने की छूट है। लेकिन मेरी स्थिति खुलकर बोलने की इजाजत नहीं देती। ज्यादातर राज्यपाल लिखित भाषण पढ़ते हैं। मुझे यह पसंद नहीं है। वे 50 साल के राजनीतिक अनुभव के आधार पर बिना लिखित भाषण देखे बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed