{"_id":"67ed7bc06e954ce8e40dabf0","slug":"pakistan-fired-in-krishna-valley-in-jammu-and-kashmir-for-second-day-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir : कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir : कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Thu, 03 Apr 2025 12:27 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:27 AM IST
सार
रात करीब पौने नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : jodiyan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार रात फिर फायरिंग की। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके बाद फायरिंग बंद हो गई। हालांकि, इसे लेकर सेना ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रात करीब पौने नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
बीस मिनट बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब एक घंटे तक गोलीबारी की थी। इसका सेना ने कड़ा जवाब दिया था।
विज्ञापन