फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan closed drains on zero line, hundreds of acres of farmland submerged

Jammu kashmir News : जीरो लाइन पर पाकिस्तान ने बंद किए निकासी नाले, सैकड़ों एकड़ खेत डूबे

Wed, 27 Jul 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 01:02 AM IST
सार

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा। बरसात के पानी के लिए बने नाले पहली बार बंद करने से फसल बर्बाद। 

विज्ञापन
Pakistan closed drains on zero line, hundreds of acres of farmland submerged
भारत-पाक सीमा file pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने जीरो लाइन पर पानी निकासी के रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूब गए हैं। बरसात के पानी से किसानों के खेत दूर-दूर तक जलाशय बनने से धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम आरएस पुरा ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


मंगलवार को घराना पंचायत के सरपंच गुरदयाल सिंह, भाजपा नेता जरनैल सिंह सहित अन्य किसानों की शिकायत पर एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम ने सीमा सुरक्षा बल की वकारपुर पोस्ट पर जाकर जीरो लाइन पर जमा पानी का जायजा लिया। वहां कई फुट पानी खेतों में भरा हुआ पाया गया।
विज्ञापन


किसानों में कुलवंत सिंह, दीप राज, पंच देवराज सहित अन्य किसानों ने बताया कि बरसात के पानी पहले पाकिस्तान के धुस्सी बांध में बनाए गए निकासी नालों से चला जाता था। पहली बार निकासी नालों को बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों एकड़ तक फैले उनके खेत पानी में डूब गए हैं। इस उपजाऊ जमीन पर धान की रोपाई की गई थी, जो अब बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी इतना ज्यादा है कि अब रोपाई भी दोबारा करनी होगी। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान करने के लिए जिला उपायुक्त जम्मू के समक्ष मामला उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed